लखनऊ, जुलाई 6 -- Lucknow News: आशियाना इलाके में गोल्ड लोन शिफ्ट कराने के नाम पर एक एजेंट से 3,40,000 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित एजेंट का आरोप है कि शिकायत के 17 दिन बीत जाने के बाद भी आशियाना पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। आईआईएफएल फाइनेंस (आलमबाग शाखा) के एजेंट नरेंद्र कुमार वर्मा के मुताबिक, । काकोरी सलेमपुर पतौरा निवासी आरोपी राहुल सिंह ने उनसे संपर्क किया था। राहुल ने बताया कि उसका 40 ग्राम सोना मुथूट फिनकॉर्प की आशियाना शाखा में गिरवी है, जिसे वह आईआईएफएल में शिफ्ट करना चाहता है। मुथूट में ब्याज ज्यादा लग रहा है। नरेंद्र ने भरोसा करके कंपनी के माध्यम से 3.40 लाख रुपये राहुल के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी पिता को हार्ट अटैक आने का बहाना बनाकर रकम लेकर फरार हो गया। पीड़ित नरेंद्र 19 जून से आशियाना थाने ...