लखनऊ, अक्टूबर 14 -- Lucknow News: साइबर जालसाजों ने ग्रीन गैस, पॉलिसी आदि अपडेट करने का झांसा देकर निजी कंपनी के कर्मचारी समेत तीन लोगों के खातों से 10 लाख 65 हजार रुपए निकाल लिए। ठगी के यह मामले हसनगंज, गाजीपुर व सरोजनी नगर थाने में दर्ज हुए हैं। इन मामलों में साइबर क्राइम सेल की मदद से भी जांच चल रही है। सिद्धार्थ नगर के भौम चंद्र मनी डालीगंज में रह रहे हैं। उनका खाता इंडियन बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया व यूपी ग्रामीण बैंक में है। पीड़ित के मुताबिक उनके मोबाइल पर अचानक से गूगल अपडेट होने लगा। कुछ दिन बाद बैंक में पासबुक अपडेट कराने गए तो पता चला कि उनके खातों से साढ़े छह लाख रुपए निकल गए हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: एपीएचसी कर्मी से 1. 64 लाख रुपये की ठगी, साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज पीड़ित ने हसनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई...