लखनऊ, अगस्त 20 -- Lucknow News: सीपीआर देकर डॉक्टरों ने बचाई महिला की जान -सिविल अस्पताल के निदेशक ने समय रहते संभाली स्थिति लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। महानगर निवासी हर्षिता मयानी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन उन्हें सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। यहां डॉक्टरों ने समय रहते इलाज देकर उनकी जान बचाई।

पत्नी की स्वास्थ्य स्थिति पति विक्की मयानी के मुताबिक शाम करीब छह बजे हर्षिता को अचानक उल्टियां होने लगीं। सिविल अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनिल ने जांच के बाद उल्टी रोकने के लिए जरूरी इंजेक्शन दिए। कुछ देर बाद ही उनकी सांस उखड़ने लगी। सांस लेने में परेशानी बढ़ गई। इसी दौरान इमरजेंसी का राउंड ले रहे अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता की नजर मरीज पर पड़ी। हालत गंभीर देखते ही उन्होंने मरीज को तत्काल सीपीआर देना शुरू किया। इसके...