लखनऊ, सितम्बर 30 -- Lucknow News: मलिहाबाद, संवाददाता। मलिहाबाद के रहमत नगर गांव में बीते 10 दिनों से एक जहरीले सांप ने आतंक मचा रखा है। गांव में 16 लोगों को सांप डस चुका है, जिसमें 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीण दहशत में हैं।

ग्रामीणों की आपदाएँ ग्रामीणों के मुताबिक रहमतनगर में शन्नो पुत्री मुन्नीलाल (35) को करैत सांप ने तीन बार डसा, जबकि शांती पुत्री प्रदीप (30) और छोटकी पत्नी नन्हा (39) को दो-दो बार डसा। इसके अलावा मंझली पत्नी रामसनेही, बड़की पत्नी ओमप्रकाश, आकाश पुत्र रामशंकर, अनमोल पुत्र उमेश, निधि पुत्री नित्यानंद, बड़की पत्नी प्यारे समेत 16 लोगों को सांप ने डसा है। ग्रामीणों ने बताया कि सर्पदंश से अनमोल पुत्र उमेश (17) की मौत हो गई है। हैरत की बात है कि एक ही गांव में इतनी घटनाएं हो रही हैं, जिससे लो...