लखनऊ, अक्टूबर 17 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शनिवार को निदेशक पशुपालन एवं विकास पशुपालन विभाग के अधीन सहायक सांख्यिकीय अधिकारी के 49 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन परिणाम जारी किया आयोग के अध्यक्ष एसएन साबत की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसे मंजूरी दी गई।आयोग ने 48 पदों पर चयन किया है और अनुसूचित जनजाति का अभ्यर्थी न मिलने पर एक पद वापस किया है। अनाक्षित वर्ग के 30, एससी छह और अन्य पिछड़ा वर्ग के 12 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर पूरा परिणाम देखा जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...