Lucknow News: ससुरालीजनों ने कार रुकवाकर युवक को पीटा, पिस्टल सटाकर दी धमकी
लखनऊ, अगस्त 5 -- Lucknow News: गोसाईंगंज। गोसाईंगंज में कार रोककर एक युवक के साथ उसके ससुरालीजनों ने मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रहमतनगर निवासी शशि मोहन गुप्ता ने बताया कि 4 अगस्त की शाम 6 बजे उनका बेटा धर्मेन्द्र गुप्ता कार से लखनऊ जा रहा था। चांदसरॉय के पास नहर पटरी पर गोसाईंगंज कस्बा निवासी हर्ष गुप्ता, अनुराग गुप्ता, आलोक गुप्ता और कुछ अज्ञात लोगों ने कार रोक ली। आरोप है कि आरोपियों ने धर्मेन्द्र को गाड़ी से उतारकर रॉड से पीटा। हर्ष ने पिस्टल सटाकर धमकाया और उसे जबरन घर ले गए। वहां धर्मेन्द्र की पत्नी जूली, सास शांति और साली ज्योति ने भी उसकी पिटाई की। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न व घरेलू हिंसा में पति समेत चार पर मुकदमा इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मारपीट का कारण पत्नी से विवाद बताया जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.