लखनऊ, अक्टूबर 5 -- Lucknow News: निकाय कर्मियों की सर्विस बुक में एकरूपता होगी। इसे पूरी तरह से ऑनलाइन किया जाएगा। इसके आधार पर नियुक्तियों में होने वाली गड़बड़ियां तो रुकेंगी ही, साथ में धांधली कर जमे कार्मिकों पर शिकंजा भी कसेगा। स्थानीय निकाय निदेशालय ने इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। इसमें कार्मिकों को भर्ती का तरीका भी स्पष्ट करना होगा।

राज्य सरकार का कदम राज्य सरकार ने राज्यकर्मियों के साथ निकायों और स्वायत्तशासी संस्थाओं में कार्यरत कार्मिकों की सर्विस बुक ऑनलाइन करना अनिवार्य कर दिया है। प्रदेश में 762 निकाय हैं। इनमें दो श्रेणी के कार्मिक हैं। एक स्थानीय स्तर पर रखे गए और दूसरे आयोगों से भर्ती हुए कार्मिक हैं। निकायों में आयोगों से भर्ती हुए कार्मिकों की सर्विस बुक को लेकर कोई दुविधा नहीं है, लेकिन स्थानीय स्...