लखनऊ, जुलाई 21 -- Lucknow News: सर्वर खराबी के चलते दो दिनों से मोहनलालगंज तहसील में खतौनी काउंटर बंद है। कर्मचारियों ने मंगलवार को 'सर्वर डाउन है' का पम्पलेट चस्पा कर दिया है। खतौनी नहीं निकल पाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्वर की समस्या से किसानों को खतौनी नहीं मिल पा रही है। पूरे मामले में वकीलों ने नाराजगी जताई। वकीलों का आरोप है कि सर्वर की समस्या बताकर कर्मचारी कोर्ट के आदेश को खतौनी पर दर्ज नहीं कर रहे। जिससे बैनामे के दाखिल खारिज व अन्य आदेश खतौनी पर नहीं दर्ज हो पा रहें हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...