लखनऊ, जुलाई 10 -- Lucknow News: पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव ने किया स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का अभिनंदन सरोजनीनगर, संवाददाता। सरोजनीनगर के गौरी-बिजनौर रोड स्थित स्काई पब्लिक स्कूल परिसर में बने श्री श्री राधा-कृष्ण मंदिर में शुक्रवार सुबह स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का स्वागत किया गया। सुबह उनके मंदिर पहुंचने पर पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव ने आरती उतारकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गो संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि गो माता के मामले में दोहरा चरित्र अपनाया जा रहा है। एक ओर गो हत्या करने वालों से चंदा लिया जाता है, वहीं दूसरी ओर स्वयं को गो रक्षक बताया जाता है। उन्होंने अपने प्रवचन में धर्म, संस्कृति, सनातन परंपरा और मानव कल्याण पर विस्तार से प्रकाश डाला। अंत में उन्होंने भक्तों को बूंदी, केला औ...