लखनऊ, अगस्त 22 -- Lucknow News: सरोजनीनगर के फर्रुखाबाद चिल्लावा गांव में नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को मुक्त कराया गया है। यह जमीन अभिलेखों में तालाब में दर्ज है। लगभग तीन हजार वर्ग फुट जमीन पर हुए कब्जे की बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये आंकी गई है। नगर आयुक्त गौरव कुमार एवं अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर ग्राम फर्रुखाबाद चिल्लॉवा स्थित खसरा संख्या 608 में 0.038 हेक्टेयर बंजर, खसरा संख्या 629 में 0.063 हेक्टेयर बंजर तथा खसरा संख्या 614 में 0.063 हेक्टेयर तालाब भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- Auraiya News: वक्फ की जमीन बता रोकी थी जेसीबी, जांच में तालाब निकला तो हटाया कब्जा इसपर व्यवसायिक उपयोग के उद्देश्य से अतिक्रमण किया गया था।न...