लखनऊ, अक्टूबर 11 -- Lucknow News: सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसमस्याओं के समाधान के लिए सरोजनीनगर द्वितीय वार्ड के अलीनगर सुनहरा और विद्यावती द्वितीय वार्ड स्थित एलडीए कॉलोनी रोड पर 'चाय पर चर्चा' कार्यक्रम आयोजित किया गया। अलीनगर सुनहरा में पार्षद राम नरेश रावत और एलडीए कॉलोनी रोड पर पार्षद कौशलेन्द्र द्विवेदी के आवास पर आयोजित कार्यक्रमों में क्षेत्रवासियों अपनी समस्याएं रखी। अलीनगर सुनहरा में कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कुछ समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया गया। चर्चा के दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर हमारा परिवार है और इस परिवार के प्रत्येक सदस्य की समस्या का समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग पौने पांच वर्षों में सरोजनीनगर में 19 हजार से अधिक पत्राचार के माध्यम से जनसमस्याओं को शासन-प...