Lucknow News: सराफ दुकानदार के मकान से दो किलो चांदी के जेवरात चोरी
लखनऊ, जुलाई 20 -- Lucknow News: काकोरी, संवाददाता। दुबग्गा के बरावन कलां में रविवार रात सराफा कारोबारी के बंद मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने दो किलो चांदी समेत सोने के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। दुबग्गा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरावन कलां निवासी संजय रस्तोगी की दुबग्गा के मलहा गांव में सराफा की दुकान है। रविवार को संजय पत्नी कंचन के साथ सीतापुर के सदर कोतवाली स्थित पैतृक गांव दुर्गापुरवा गए थे। तभी रात अज्ञात चोर बंद मकान का ताला तोड़कर घुसे। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर दो किलो चांदी, 80 ग्राम के सोने के आभूषण समेत 30 हजार रुपए नकदी चोरी कर फरार हो गए। सोमवार सुबह मकान में पहुंची कामवाली ने उन्हें चोरी की सूचना दी। संजय की सूचना पर दुबग्गा पुलिस पहुंची। दुबग्गा इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि सीसीटीवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.