लखनऊ, अक्टूबर 24 -- लखनऊ में खुदकुशी की घटनाएं Lucknow News: ठाकुरगंज के कंघी टोला में सराफा कारीगर अमन वर्मा (25) ने घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने आरोप लगाया कि ठाकुरगंज पुलिस ने मारपीट के मामले में शिकायत किए जाने के बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। इसी से आहत होकर युवक ने यह कदम उठाया। ठाकुरगंज पुलिस ने युवक के खुदकुशी के कदम उठाने के बाद शनिवार को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, गोमती नगर में मोबाइल किस्त जमा न करने पर रिकवरी एजेंटों के बार-बार घर पहुंचकर दबाव बनाने से आहत होकर जोमेटो डिलीवरी ब्वॉय ने घर में खुदकुशी कर ली। ठाकुरगंज निवासी अमन बालागंज स्थित सराफा दुकान में कारीगर था। उसने शुक्रवार रात कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे से लटककर खुदकुशी कर ली। भाई दीपक ने बताया कि उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने श...