लखनऊ, सितम्बर 6 -- Lucknow News: नगर निगम की सरकारी जमीनों को अवैध रूप से बेचवाने के मामले में अब जिम्मेदारों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। शासन ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। प्रमुख सचिव स्तर से नगर निगम प्रशासन को पत्र भेजकर मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी पूरे प्रकरण की रिपोर्ट मांगी है। नगर निगम के तहसीलदार द्वारा हाल ही में कराई गई जांच में कई लेखपालों की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। जांच के दौरान सात लेखपाल ऐसे चिह्नित किए गए थे, जिन पर सरकारी जमीनों को भू-माफियाओं के साथ मिलकर बेचवाने या कब्जा कराने में सहयोग करने के आरोप सामने आए थे। इसके बाद तहसीलदार ने सभी नायब तहसीलदारों और लेखपालों को पत्र जारी कर सरका...