लखनऊ, अगस्त 20 -- Lucknow News: विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने कहा है कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही विद्युत मांग और देश के ऊर्जा क्षेत्र के तेजी से ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ने को देखते हुए अभी से दीर्घकालीन ऊर्जा रणनीति तैयार करनी होगी। प्रदेश की बढ़ती बिजली आवश्यकता को देखते हुए आने वाले वर्षों में बड़े पैमाने पर रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता विकसित करना अत्यंत आवश्यक है।संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश में सर्वाधिक विद्युत आपूर्ति करने वाले राज्यों में अग्रणी है। इसका सीधा अर्थ है कि प्रदेश की विद्युत मांग और भविष्य की ऊर्जा आवश्यकता भी बहुत बड़ी है। ऐसे में यदि प्रदेश को भविष्य में पर्याप्त, विश्वसनीय और पर्यावरण-अनुकूल बिजली उपलब्ध करानी है तो रिन्यूएबल एनर्जी की नई परियोजनाओं का सरकारी क्षेत्र में बड...