लखनऊ, अक्टूबर 30 -- Lucknow News: विभूतिखंड इलाके में समिट बिल्डिंग स्थित किंग्स क्लब में बुधवार देर रात डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बवाल की सूचना पर पुलिस पहुंची तो मारपीट कर रहे लोग उससे भिड़ गए। धक्कामुक्की करने के साथ पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कराने और वर्दी उतरवाने की धमकी दी। उपद्रव न रुकने पर पुलिस ने लाठियां भांजीं और पांच को गिरफ्तार कर लिया। किंग्स क्लब में विवाद और हंगामे की सूचना पर पहुंचे दरोगा हरिओम पटेल ने बताया कि क्लब में 12-15 लोग आपस में मारपीट और हंगामा कर रहे थे। हमले में घायल लखीमपुर खीरी निवासी रजत गुप्ता समेत दो लोग मदद की गुहार कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो हमलावर पुलिस से हाथापाई करने लगे। धक्कामुक्की की। लाइन हाजिर कराने और वर्दी उतरवाने की धमकी दी। बवाल बढ़ता देख पुलिस...