लखनऊ, जुलाई 18 -- Lucknow News: समतामूलक चौराहे के पास स्थित गोमती नदी में शनिवार तड़के एक युवक ने छलांग लगा दी। घटना के करीब 9 घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान अयोध्या रोड मटियारी निवासी 26 वर्षीय आकाश यादव के रूप में हुई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। मटियारी की राधा कॉलोनी का रहने वाला आकाश रैपिडो में बाइक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार रात वह अपनी बहन के साथ जलवा क्लब में पार्टी करने गया था। पार्टी के बाद तड़के करीब 3 बजे दोनों वहां से निकले और समतामूलक चौराहे के पास गोमती पुल पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Lucknow News: पार्टी से लौटते वक्त युवक ने नदी पुल से लगाई छलांग, घंटों की तलाश के बाद मिला शव पुलिस के मुताबिक आकाश पुल पर खड़े होकर अपनी बहन से बात कर रहा था। इस दौरान उसने अचानक नदी में छलांग लगा दी...