लखनऊ, जुलाई 3 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने सभी सरकारी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने भवनों का सर्वेक्षण कर पात्र भवनों पर शीघ्र रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित कराएं। शुक्रवार को श्री गोयल की अध्यक्षता में सभी सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी भवनों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापित कराए जाने की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि सरकारी भवनों की छतों का अधिकतम उपयोग कर सौर ऊर्जा उत्पादन बढ़ाया जाए, जिससे बिजली पर निर्भरता कम हो, सरकारी व्यय में बचत हो और पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिले।मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर ऊर्जा व्यवस्था को प्राथमिकता दे रही है। यह भी पढ़ें- कोल इंडिया और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम के बीच समझौता उन्होंने कहा ...