Lucknow News: सफारी जलाने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष
लखनऊ, सितम्बर 24 -- Lucknow News: चिनहट इलाके के हरदासी खेड़ा में सफारी कार जलाने को लेकर दो पक्षों में रंजिश के चलते मारपीट और धारदार हथियार से हमला हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने, कपड़े फाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरदासी खेड़ा निवासी उदय प्रताप मिश्रा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 23 सितंबर की सुबह उनकी सफारी कार को आग लगाकर जला दिया गया। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद पड़ोसी राजेश तिवारी, उसका बेटा सचिन तिवारी और पत्नी संगीता तिवारी उनके घर पहुंचे और परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उदय प्रताप का आरोप है कि हमले में उनकी पत्नी हेमलता मिश्रा के गाल का मांस निकल गया और होंठ पर गंभीर चोट आई। बेटी आस्था को भी चोटें आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.