लखनऊ, अक्टूबर 2 -- Lucknow News: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर नगर निगम के जोन-7 में आयोजित कार्यक्रम में सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा व महापौर सुषमा खर्कवाल ने सफाई मित्रों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और टूलकिट व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ लखनऊ के निर्माण का संकल्प दोहराया गया। -- यह भी पढ़ें- स्वैच्छिक श्रमदान संग सफाई मित्रों का सम्मानगांधी के स्वच्छता संदेश को जनआंदोलन बनाया मंत्री एके शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी स्वच्छता को स्वस्थ और सशक्त समाज की आधारशिला मानते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी के स्वच्छता के ...