लखनऊ, अगस्त 4 -- Lucknow News: कैबिनेट मंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मंगलवार को विधानसभा में हुए घटनाक्रम को लेकर सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने एक्स पर लिखा कि आज विधानसभा में समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर अपना वास्तविक चरित्र पूरे प्रदेश के सामने उजागर कर दिया। सपा ने सनातन धर्म को अपमानित करने की सुपारी ले रखी है, जो बेहद ही ओछी मानसिकता का प्रमाण है। यह भी पढ़ें- रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वाले साधु-संतों और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को कर रहे बदनाम: मुख्यमंत्रीविधानसभा में हंगामा चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र के सर्वोच्च मंच को जनहित की चर्चा का माध्यम बनाने के बजाय सपा ने उसे हंगामे, अव्यवस्था और राजनीतिक नौटंकी का अखाड़ा बना दिया। यह केवल सदन का नहीं, बल्कि प्रदेश की करोड़ों जनता के जनादेश का भी अपमान है। उन्ह...