लखनऊ, अगस्त 31 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नेपाल में बाढ़ से हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की बाढ़, त्रासदी कहीं न आए। अभी भी मृतकों की सही संख्या की जानकारी नहीं है। उत्तर प्रदेश में महराजगंज और अन्य जिलों में अभी और डेड बाडी आ रही है। उन्होंने मृतकों के प्रति शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार, मित्र देश नेपाल की और ज्यादा मदद करे।समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में जिला एवं महानगर अध्यक्षों की बैठक में अखिलेश यादव के साथ उपस्थित सभी लोगों ने नेपाल में बाढ़ की विभीषिका से हुई मौतों पर शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: केंडल जलाकर नेपाल जल प्रलय में जान गंवाने वाल...