Lucknow News: सतरिख खास में होगी हरित चौपाल, वन मंत्री करेंगे जागरूकता अभियान की शुरुआत
लखनऊ, जुलाई 2 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। वन महोत्सव के तहत बाराबंकी के ग्राम सतरिख खास स्थित बाबा बक्की दास मंदिर परिसर में शुक्रवार को "ग्रीन चौपाल" का आयोजन किया जाएगा। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना इसके मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया जाएगा। साथ ही "आम बहार - आपके द्वार" अभियान के तहत आम भंडारे का आयोजन तथा आमजन के लिए निःशुल्क मेडिकल हेल्थ कैम्प भी लगाया जाएगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक तहसील के लिए वन महोत्सव जागरूकता वाहनों को डॉ अरुण कुमार सक्सेना द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सीएम योगी आज करेंगे 'उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026' का शुभार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.