लखनऊ, सितम्बर 1 -- Lucknow News: चिनहट क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर सड़क धंस गई है। लोगों की शिकायत के बावजूद संबंधित विभागों से कोई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं आया है। एक स्थान पर ट्रैफिक पुलिस ने गड्ढे को घेर दिया है। दो स्थानों पर स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर चेतावनी के लिए लकड़ी और बांस गड्ढे में डाला है। चिनहट में रोलेक्स अपार्टमेंट के सामने की सड़क पर सीवर के मैनहोल के बगल में सीपेज के कारण सड़क धंसी है। यहां पर लगभग 10 फीट चौड़ा और पांच फीट गहरा गड्ढा हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और जलकल विभाग को सूचना दी जा चुकी है। बावजूद इसके कोई अधिकारी यहां नहीं आया है। ट्रैफिक पुलिस ने उसे घिरवा दिया है। इस्माईलगंज वार्ड दो के पूर्व पार्षद रूद्र प्रताप सिंह के अनुसार कमता के पास स्थित इस गड्ढे के कारण व...