लखनऊ, अगस्त 18 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। अयोध्या रोड स्थित इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड की दयाल रेजिडेंसी कॉलोनी में आरईएस विभाग की 'त्वरित योजना' के तहत चल रहे विकास कार्यों ने स्थानीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क निर्माण और अन्य कार्यों के नाम पर पूरी गली को खोद दिया गया है, जिससे कॉलोनी के 200 परिवार अपने ही घरों में कैद होकर रह गए हैं। घरों के सामने खुदाई से निकला मलबा जमा होने के कारण आवागमन लगभग ठप हो गया है।

बच्चों और बुजुर्गों का निकलना हुआ मुश्किल स्थानीय लोगों का कहना है कि गली में हर तरफ मिट्टी और मलबा फैला हुआ है। कई घरों के मुख्य द्वार तक मलबे से घिर गए हैं, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का बाहर निकलना बेहद कठिन हो गया है। स्थिति ऐसी है कि यदि किसी घर में कोई बीमार पड़ जाए या आपातकालीन स्थिति उत्प...