लखनऊ, अक्टूबर 24 -- Lucknow News: सरकार के गड्ढामुक्त सड़कों के दावों के बीच बीकेटी के संपर्क मार्ग बदहाल हैं। रैथा रोड पर साहपुर मोड़ से सीतापुर रोड तक महज 500 मीटर सड़क पर इतने गड्ढे हैं कि इसे पार करने में करीब 30 मिनट का समय लग रहा है। स्थानीय लोगों के बार-बार अनुरोध के बावजूद पूरी तरह गड्ढों में तब्दील इस मार्ग की पीडब्ल्यूडी ने अब तक मरम्मत नहीं कराई है। हालांकि, क्षेत्रीय विधायक ने शीघ्र सड़क का सुधार किए जाने की बात कही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की है। सड़क की हालत ये है कि राहगीरों और ई-रिक्शा सवारों व अन्य की मुश्किल बढ़ गई है। आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं, दुर्घटनाएं हो रही है। रैथा संपर्क मार्ग सीतापुर हाईवे को रैथा गांव से जोड़ता है। इससे सैरपुर पूरब, कमलापुर, टेंटाप...