Lucknow News: सड़कों पर घुटनों से ऊपर पानी, जरूरी सामान तक पहुंचना हुआ मुश्किल
लखनऊ, सितम्बर 26 -- Lucknow News: राजधानी के आशियाना इलाके में बारिश के बाद हालात ऐसे हो गए हैं कि हजारों लोग पिछले 24 घंटे से घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। चारों तरफ जलभराव होने से सेक्टर एल, जी, एच समेत कई इलाकों की सड़कें टापू में तब्दील हो गई हैं। लोगों के घरों के बाहर घुटनों से ऊपर तक पानी भरा हुआ है, जिससे बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। सेक्टर एल में सड़कों पर इतना पानी भर गया कि लोगों का घरों से निकलना बंद हो गया। खजाना रोड से लेकर पावर हाउस के आगे तक जलभराव की स्थिति बनी रही। सेक्टर जी स्थित बहुउद्देशीय गतिविधि केंद्र, सेक्टर वी, सेक्टर आई और सेक्टर एच भी पानी से घिरे रहे। कई स्थानों पर ऐसा नजारा था मानो सड़कें नहीं, बल्कि छोटे-छोटे द्वीप हों। यह भी पढ़ें- अस्पतालों के बाहर घुटनों तक पानी मरीज-तीमारदार बेहालजलभराव के प्रभाव ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.