Lucknow News: सटीक जांच से वेंटिलेटर मरीजों की मौत 10 प्रतिशत घटी
लखनऊ, अक्टूबर 15 -- Lucknow News: केजीएमयू के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में भर्ती मरीजों की मौत में कमी आई है। वेंटिलेटर पर भर्ती आठ से 10 प्रतिशत मरीजों की मौत घटी है। यह मुमकिन हुआ है सटीक जांच और इलाज से। यह जानकारी केजीएमयू कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने दी। गुरुवार को ब्राउन हाल में पत्रकार वार्ता में कुलपति ने बताया कि क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग को प्रदेश का पहला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया गया है। इस विभाग में 42 बेड हैं। पिछले साल करीब 1600 मरीज वेंटिलेटर पर भर्ती किए गए। जबकि इस साल अभी तक 1700 से अधिक मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। बेहतर जांच, इलाज व देखभाल से मरीजों की मृत्युदर में कमी आ रही है। इसमें और भी सुधार होगा।
गंभीर मरीजों की मृत्युदर में कमी प्रेसिजन मेडिसिन बनी संजीवनी कुलपति ने बताया कि गंभीर मरीजों के इलाज में प्रेसिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.