Lucknow News: सचिवालय के सभी सेवा संगठनों में चुनाव का कैलेंडर जारी करने की मांग
लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता सचिवालय संघ के अध्यक्ष अर्जुन देव भारती ने सचिवालय के सभी सेवा संघों का चुनाव करवाने के लिए कैलेंडर जारी करने की मांग सचिवालय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव मनीष चौहान से की है। उन्होंने इस संबंध में प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। अर्जुन देव भारती ने कहा कि ज्यादातर संगठनों का कार्यकाल बीत चुका है और उसके बाद भी उनके चुनाव नहीं हुए हैं। लिहाजा घटते क्रम में कार्यकाल पूरा होने वाले संगठनों की सूची तैयार की जाए और चुनाव करवाए जाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.