Lucknow News: सई नदी में गंदा पानी गिरने के विरोध में जाम की सड़क
लखनऊ, सितम्बर 20 -- Lucknow News: सई नदी में बांक नाले के जरिए गंदा पानी गिरने के विरोध में रविवार को भंवरेश्वर महादेव मंदिर के पास ग्रामीणों और गो रक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन किया। गो रक्षक दल नेता अंशुमान सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थक सई नदी के पुल पर बैठ गए। इससे लखनऊ-रायबरेली हाईवे से जुड़े मौरावां-उन्नाव मार्ग पर करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पीजीआई समेत बड़े अस्पताल क्षेत्र से निकलने वाला गंदा पानी बांक नाले के रास्ते मोहनलालगंज होते हुए मकरहा कुंड पहुंचता है और वहां से सीधे सई नदी में गिर रहा है। इससे नदी प्रदूषित हो रही है। भंवरेश्वर क्षेत्र में सई नदी का धार्मिक महत्व है। यहां रोजाना श्रद्धालु स्नान और पूजा करते हैं। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.