लखनऊ, अगस्त 16 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। रहस्यम हालात में हुसैनगंज भेड़ीमंडी निवासी शिवानी रावत शुक्रवार को लापता हो गई। कुछ पता न चलने पर परिवारीजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए अमीनाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। परिवारीजनों के मुताबिक शिवानी दो बच्चों के साथ शुक्रवार शाम करीब चार बजे खरीदारी करने के लिए अमीनाबाद गई थी। बच्चों से वह बिछड़ गई। बच्चे शिवानी की तलाश करते रहें पर कुछ पता नहीं चला। इंस्पेक्टर अमीनाबाद के मुताबिक सीसी कैमरे में शिवानी अकेले जाती दिखी हैं। तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...