लखनऊ, जुलाई 9 -- Lucknow News: बिजनौर इलाके में चार दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हुए एक पिकअप चालक की लोक बंधु अस्पताल में बुधवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के पिता ने अपनी बहू और उसके मायके वालों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। रायबरेली के लालगंज स्थित राजपत नगर निवासी सुभाष चंद्र के मुताबिक उनके बेटे सुमित कुमार (30) ने करीब 11 साल पहले प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद वह पत्नी पूजा, 10 साल की बेटी नैंसी और सात साल के बेटे अंश के साथ बिजनौर के घसियारी मोहल्ले में रहकर पिकअप वाहन चलाता था। सुभाष का कहना है कि छह जुलाई को बेटी नेहा ने सूचना दी कि सुमित गंभीर हालत में लोकबंधु अस्पताल में भर्ती है। सुभाष लोकबंधु अस्पताल पहुंचे तो सुमित के शरीर पर कई चोटों...