लखनऊ, अगस्त 24 -- Lucknow News: मदेयगंज के रूपपुर खदरा निवासी सचींद्र श्रीवास्तव (44) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बहन दीप्ति का आरोप है कि भाई सचींद्र के सिर और आंख पर चोट के निशान थे। उसने आशंका जताई है कि छोटे भाई ने साथ रह रही युवती के साथ मिलकर हत्या की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। मदेयगंज खदरा के सचींद्र बंगलुरु में निजी कंपनी में नौकरी करते थे। वह वर्ष 2020 पिता रमाकांत श्रीवास्तव की मौत के बाद नौकरी छोड़कर बीमार मां शन्नो श्रीवास्तव की देखभाल करने के लिए लखनऊ में ही आ गए थे। करीब चार माह पहले उनकी मां शन्नो की मौत हो गई थी। सचींद्र छोटे भाई के साथ ही घर पर रहते थे। बहन दीप्ति के मुताबिक रविवार रात उन्हें पता चला कि सचींद्र की तबियत खराब हो गई है। उन्हें इलाज के लिए...