लखनऊ, सितम्बर 8 -- Lucknow News: सरोजनीनगर, संवाददाता। शहीदपथ किनारे बिजनौर कस्बे में मंगलवार सुबह 40 वर्षीय निजी सुरक्षा गार्ड अवधेश कुमार यादव संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उनका शव घर के अंदर तखत पर पड़ा मिला।

प्रारंभिक जानकारी इंस्पेक्टर के मुताबिक अवधेश मूलरूप से बाराबंकी के देवा सिपहिया गांव के रहने वाले थे। यहां किराए पर रहते थे। पड़ोसियों के मुताबिक, सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो अवधेश मृत मिला। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले एक्सीडेंट में उसके पैर में चोट लगी थी, जिसमें इंफेक्शन हो गया था। परिजनों ने फिलहाल किसी पर आरोप लगाते हुए तहरीर नहीं दी है। ------------

दूसरी घटना नशे की लत ने बनाया बाइक चोर, पुलिस ने दबोचा सरोजनीनगर, संवाददाता। बिजनौर पुलिस ने मंगलवार को नशे की लत पूरी करने के लिए एक...