लखनऊ, जुलाई 22 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। कल्ली पश्चिम में संचालित संत रविदास ज्ञान विहार नि:शुल्क कोचिंग के बच्चों की पढ़ाई के लिए एक बड़ा हॉल का निर्माण कराया जाएगा। बहुजन समाज वृंदावन ग्रुप के संयोजक रामकुमार गौतम ने बताया कि ग्रुप द्वारा जुलाई 2025 से संचालित कोचिंग में बच्चों की संख्या करीब 45 हो गई है। बैठने की जगह कम पड़ गई है। इसी कारण ग्रुप द्वारा एक हाल का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कोचिंग में कक्षा एक से लेकर के कक्षा 10 तक के गरीब बच्चों का आधार मजबूत कराया जाता है। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से शिक्षा के महत्व के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने कहा था कि, शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा। संविधान में छह से 14 वर्ष की उम्र तक के बच्चों की निःशुल्क व अनिवार्य शिक्षा की व्य...