लखनऊ, सितम्बर 18 -- Lucknow News: श्रावस्ती, संवाददाता सिविल कोर्ट स्थित 144 अधिवक्ता चैम्बर्स का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने अधिवक्ता चैम्बर्स भवन का वर्चुअली उद्घाटन किया। उच्च न्यायालय की जज व सेशन कोर्ट श्रावस्ती की प्रशासनिक जज गरिमा प्रसाद ने कार्यक्रम में फीता काट कर व बटन दबाकर अधिवक्ता चैम्बर्स भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि अधिवक्ता चैम्बर्स हमारे संघ की बड़ी उपलब्धि है। अधिवक्ता संघ के महामंत्री सतीश कुमार मौर्य ने कहा कि अधिवक्ता चैम्बर्स आवंटन होने के बाद अधिवक्ताओं को सर्दी, गर्मी व बरसात में काफी राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- प्रशासनिक जज ने ग्राम न्यायालय की अधिग्रहीत भूमि का किया निरीक्षण जनपद न्यायाधीश दिनेश चन्द्र ने...