लखनऊ, अक्टूबर 25 -- Lucknow News: जिला जेल में बंद श्रद्धा दूबे ने जेल में मुलाकात करने वालों की सूची रविवार को जेल प्रशासन को दे दी है। जेल अधिकारी सोमवार को सूची पुलिस सत्यापन के लिए भेजेंगे। इसके अलावा सूची जेल मुख्यालय को भी भेजी जाएगी। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जेल प्रशासन श्रद्धा व उसकी बहन की मुलाकात सूची में दिये गए परिजनों व परिचितों से कराएगा। सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा दूबे ने मुलाकातियों की सूची में केवल परिजनों के नाम दिये हैं। किसी दोस्त आदि का नाम सूची में नहीं दिया है। पुलिस ने गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि दुबे और चालक तनवीर को जिला जेल में दाखिल किया था। यह भी पढ़ें- फर्श पर सोई, दाल-रोटी खाई, ग्लैमरस लाइफस्टाइल जीने वाली मॉडल श्रद्धा से कोई मिलने तक नहीं आया श्रद्धा और रश्मि महिला बै...