लखनऊ, अगस्त 7 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। पंडित खेड़ा स्थित शुभम सिटी के श्री शिव झूलेलाल मंदिर में गुरुवार शाम झूलेलाल चालिया महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ शिव शांति आश्रम के साईं मोहनलाल एवं पूर्व उपाध्यक्ष नानक चंद लखमानी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पूर्व आईपीएस अधिकारी राजाराम, सत्येंद्र भावनानी तथा सिंध यूथ क्लब सोसाइटी के अध्यक्ष दर्पण लखमानी ने अतिथियों का स्वागत किया। शुभम सिटी सिंधी पंचायत के मुखिया कन्हैयाल चंदवानी और हैप्पी कुकरेजा ने बताया कि 40 दिवसीय झूलेलाल चालिया व्रत सिंधी समाज की आस्था, भक्ति और सेवा का प्रमुख पर्व है। यह पर्व सत्य, प्रेम, सदाचार और म...