लखनऊ, सितम्बर 5 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। ट्रांस गोमती माहेश्वरी समाज द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी पर माहेश्वरी भवन में 'एक शाम कान्हा के नाम' समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों ने भगवान कृष्ण, राधा, सुदामा और गोपियों के रूप में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। झांकियों और भजन-कीर्तन पर श्रद्धालुओं ने जमकर डांडिया और नृत्य किया। इस अवसर पर ठाकुर जी के लिए एक आकर्षक झूला सजाया गया था। समाज के परिवारों द्वारा घर से तैयार कर लाए गए 56 से अधिक प्रकार के व्यंजनों, मिठाइयों और मेवों का भगवान को 'छप्पन भोग' लगाया गया। इस मौके पर विकास माहेश्वरी, संजीव माहेश्वरी, रवींद्र गांधी, अंशु, गिरधारी सोमानी, रतन चंद्र गुप्ता, संजीव सोमानी, पूजा, सुमित, नेहा, अभिषेक, स्वर्णिम माहेश्वरी, ममता राठी, राखी राठी, राजेंद्र, सौरभ समे...