Lucknow News: श्रद्धालुओं की अमानत का हिसाब देना ही होगा : आराधना मिश्रा
लखनऊ, नवम्बर 7 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की रकम में हेरफेर के मसले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने शनिवार को सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी ही कहानी में ऐसे तथ्य रख दिए हैं, जिनसे सवाल और गहरे हो गए हैं। आराधना ने कहा कि श्रद्धालुओं की अमानत का हिसाब तो देना ही होगा। यह लोगों की आस्था का सवाल है।
राम मंदिर चढ़ावे और एसआईटी रिपोर्ट पर सवाल आराधना ने कहा कि देश की जनता के मन में सवाल है कि सरकार इस पूरे मसले पर चुप क्यों रही और पर्दा डालने की कोशिश क्यों करती रही। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप से दूसरी एसआईटी बनी। इसकी प्रगति रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में गोपनीय रखी गई है और याचिकाकर्ताओं से भी साझा नहीं की गई है। ऐसे में सवाल यह है कि जब दूसरी एसआईटी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.