लखनऊ, जुलाई 14 -- Lucknow News: इटौंजा,(लखनऊ), संवाददाता। लखनऊ के थाना इटौंजा क्षेत्र के एक गांव में देर रात शौच के लिए घर से बाहर गई 70 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, महिला देर रात शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट भी की और धमकाते हुए कहा कि अगर उसने ज्यादा चिल्लाने की कोशिश की तो उसे पकड़कर ट्रक में डालकर गोरखपुर ले जाया जाएगा। दहशत और मारपीट के कारण महिला बेहोश हो गई。

घटना का विवरण होश में आने पर पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत 112 नंबर डायल कर पुलि...