लखनऊ, अगस्त 16 -- Lucknow News: बीकेटी,(लखनऊ) संवाददाता। लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र के साधपुर गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में शौचालय का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर 40 वर्षीय रमाकर मिश्रा मलबे में दब गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। साधुपुर निवासी रमाकर मिश्रा रविवार सुबह शौचालय के अंदर गए थे। इसी दौरान अचानक छज्जा भरभराकर नीचे आ गिरा और वह उसके मलबे में दब गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर रमाकर को बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। र...