लखनऊ, जुलाई 16 -- Lucknow News: सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में दिनदहाड़े दबंगों ने एक शोरूम में घुसकर कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित के मुताबिक, कार से आए अली और राजन सिंह नाम के दो युवकों ने बिना वजह गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित का मोबाइल जमीन पर पटककर तोड़ दिया। इसके बाद आरोपियों ने फोन करके अपने आठ-दस साथियों को बुला लिया और कर्मचारियों को शोरूम से बाहर खींचकर लात-घूसों से पीटा। सूचना पर जब 112 पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपी पुलिस के सामने ही जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। यह पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...