लखनऊ, नवम्बर 29 -- Lucknow News: सर्दी बढ़ने के साथ ही शीतलहर की आशंका को देखते हुए नगर निगम ने निराश्रितों और जरूरतमंदों को ठंड से बचाने की तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर के रैन बसेरों में ठहरने की क्षमता बढ़ाने के साथ जरूरी सुविधाएं दुरुस्त की जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुरूप चल रही तैयारियों की हकीकत परखने के लिए शनिवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार ने तीन रैन बसेरों का निरीक्षण किया। उन्होंने लक्ष्मण मेला मैदान, जियामऊ और एल्डिको स्थित रैन बसेरों में चल रहे कार्यों को देखा और अधिकारियों को तय समयसीमा में सभी व्यवस्थाएं पूरी करने की हिदायत दी। दो नए कमरे बनने से बढ़ेगी क्षमता

लक्ष्मण मेला मैदान रैन बसेरे में बढ़ेगी क्षमता लक्ष्मण मेला मैदान स्थित रैन बसेरे में दो नए कमरों का निर्माण कराया गया है। इससे ठंड के दौरा...