Lucknow News: शिविर में छह परिवाद का निस्तारण
लखनऊ, अक्टूबर 17 -- Lucknow News: आनंद नगर स्थित सीनियर सेक्शन इंजीयर (पीवे) के कार्यालय परिसर में शनिवार को कर्मचारी परिवाद निस्तारण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान आए 17 परिवाद में से छह का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष के निस्तारण के लिए संबंधित शाखाओं को निर्देशित किया गया। यह आयोजन पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में किया गया। इस मौके पर सहायक कार्मिक अधिकारी रवि कुमार गौतम, हित निरीक्षक भानु प्रताप सिंह एवं बिल लिपिक बिट्टू सिंह, विशाल कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.