लखनऊ, अगस्त 19 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। श्रावण माह के अवसर पर टड़ियन हनुमान मंदिर ट्रस्ट द्वारा ई-ब्लॉक, राजाजीपुरम स्थित शिवरामेश्वरम देवालय में महादेव का भव्य शृंगार और महाआरती हुई। द्वादश ज्योतिर्लिंगों और मुख्य शिवलिंग का फूलों और बेलपत्र से सुंदर शृंगार किया गया। मंदिर महंत रमाकांत दास के सानिध्य में शैलेश बाजपेयी, अर्चना बाजपेयी द्वारा भगवान शिव की पूजा-अर्चना व महाआरती की गई। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और ओम नमः शिवाय के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- शिवलिंग निराकार और साकार स्वरूप का प्रतीक : सेमवाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...