लखनऊ, जुलाई 12 -- Lucknow News: मानकनगर पुलिस ने रविवार को शिक्षिका से लूट करने वाले शातिर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस को आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, एक मोबाइल और 440 रुपये नगद मिले। पुलिस ने रविवार को आरोपी का मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस आरोपी के दूसरे साथी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। मूलरूप से कन्नौज के तिर्वा निवासी अर्चना दीक्षित शिक्षिका है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता 3 जुलाई की सुबह पांच बजे आलमबाग बस स्टैंड आई थी। वहां से वह रिश्तेदार के साथ बाइक से पारा थानाक्षेत्र के नरपत खेड़ा जा रही थी। जैसे ही वह बाइक से मानकनगर ओवर ब्रिज पर पहुंची थी। पीछे से एक बाइक सवार दो युवक आए और अर्चना के हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए। पीड़िता ने घटना की जानकारी मानकनगर थाने में दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर लुटेरों के खिलाफ...