लखनऊ, अक्टूबर 16 -- Lucknow News: 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी विसंगतियों के समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार को अभ्यर्थियों ने निशातगंज स्थित राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (एससीईआरटी) में धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। करीब चार घंटे बाद बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र तिवारी ने अभ्यर्थियों से वार्ता की। उन्होंने आश्वासन दिया यह मामला बेसिक शिक्षा मंत्री के संज्ञान में है। इस पर काम चल रहा है। पुलिस ने धरने पर बैठे अभ्यर्थियों को जबरन बस में बैठाकर इको गार्डन छोड़ दिया है। अभ्यर्थियों का 46 दिन से लगातार आंदोलन जारी है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अभ्यर्थी तूफान सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे 50 से अधिक अभ्यर्थी एससीईआरटी मुख्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। अभ्यर्थियों ने कहा कि शिक्षक भर्ती में आरक...