लखनऊ, अक्टूबर 14 -- Lucknow News: बाढ़ का पानी उतरने के बाद अपने घरों में लौटे लोगों के सामने अब पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। फैजुल्लागंज की दुर्गापुरी कॉलोनी में पानी के लिए शिकायत करने के करीब 18 घंटे बाद नगर निगम का टैंकर पहुंचा। विडंबना यह रही कि टैंकर पहुंचने के एक घंटे के भीतर ही पानी खत्म हो गया। इसके बाद न तो दोबारा पानी की व्यवस्था की गई और न ही खाली टैंकर को हटाया गया। बुधवार रात आठ बजे तक टैंकर खाली खड़ा रहा और लोग पानी के लिए परेशान होते रहे।

बाढ़ के बाद पेयजल संकट दुर्गापुरी कॉलोनी के लोगों ने मंगलवार शाम करीब चार बजे मौके पर मौजूद अधिकारियों से पानी न मिलने की शिकायत की थी। उस समय नगर निगम के बड़े अधिकारी भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मौजूद थे। लोगों ने राहत शिविर में पहुंचकर अपनी परेशानी बताई। अधिकारियों ने संबंधित ...