लखनऊ, सितम्बर 30 -- Lucknow News: आशियाना थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने अपनी शारीरिक अक्षमता छिपाकर शादी की और बाद में परिवार के साथ मिलकर अतिरिक्त दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया। पीड़िता की तहरीर पर आशियाना पुलिस ने पति, सास, दो ननद और नंदोई के खिलाफ धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आशियाना निवासी पीड़िता के मुताबिक, उसका विवाह 4 दिसंबर 2024 को कानपुर रोड स्थित एक निजी लॉन में इंदिरानगर निवासी युवक के साथ हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि शादी में उसके परिजनों ने करीब 25 लाख रुपये खर्च किए। आरोप है कि विवाह की पहली रात से ही पति ने उससे पूरी तरह दूरी बना ली। वह कभी उसके साथ नहीं सोया और किसी न किसी बहाने मां के कमरे में...